काजल चौधरी/प्रिंस शर्मा
रुड़की/हिंदुस्तान समाचार।
होटल कैसल व्यू में हर्षउल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज,विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग..
रुड़की के रामनगर होटल कैसल व्यू में हरियाली तीज का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में बहुत सी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। हरियाली तीज का पर्व हर उम्र की महिलाओं के लिए खास होता है।
मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। हरियाली तीज के दिन,माता पार्वती और भगवान शिव का पुनर्मिलन हुआ था,तब से ये हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता हैं।
तीज के इस कार्यक्रम में सभी महिलाएं सज धज के सोलह श्रृंगार और हरे रंग के परिधान में आई और सावन के गीत गाए,झूले झूले,डांस और मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लिया। तीज का ये कार्यक्रम शीतल शर्मा द्वारा आयोजित किया गया।
इसमे अन्नू मेंहदीरत्ता को तीज क्वीन बनाया गया।इस कार्यक्रम में,सोनिया सचदेव, अंजु सचदेव, प्रिया मेहदीरता, रितु मेंहदीरता,रितिका सरीन,रेनू,दीपिका सचदेवा,चेतना,ईशा,गीता,वर्षा भल्ला, मितशी आदि बहेनों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।