प्रिंस शर्मा/काजल चौधरी
रूड़की/हिंदुस्तान समाचार
रूड़की के आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में आज निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयभगवान कश्यप के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुँचे और लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी मौजूद रहे जिनका निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयभगवान गुप्ता ने पटका पहनाकर सम्मान किया गया। निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयभगवान कश्यप ने कहा कि आज निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश में पाँचों लोकसभा सीट पर निषाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया है और भाजपा के चार सौ पार के नारे को पूरा करने में निषाद पार्टी का पूरा सहयोग रहेगा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि उत्तराखंड में जयभगवान कश्यप अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा के समर्थन में उतार गए हैं और कश्यप समाज के साथ सर्वसमाज को जगाने का काम करेंगे जिससे उन्हें अब उम्मीद है कि हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा का पाँच लाख पार का आँकड़ा अब छह लाख के पार होगा।