प्रिंस शर्मा/काजल चौधरी
रूड़की/हिंदुस्तान समाचार
लोकसभा चुनाव में सर्वजन सेवा पार्टी,ऋषिवादी कर्मशील पार्टी और अखंड विकास पार्टी ने उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिला है। रूड़की के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने बताया कि सर्वजन सेवा पार्टी,ऋषिवादी कर्मशील कश्यप पार्टी और अखंड भारत विकास पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया है।
तीनो पार्टियों के समर्थन से कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी। सचिन गुप्ता ने कहा की लोगों में कांग्रेस पार्टी को लेकर भारी उत्साह है। कांग्रेस पार्टी ही इस देश का विकास कर सकती है जबकि भाजपा ने झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह किया है। इस मौके पर ऋषिवादी कर्मशील कश्यप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चैतन्य यादव ने कहा की आज देश के हालात को देखते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया की मोदी सरकार झूठ बोलकर इस देश की सत्ता पर काबिज होना चाहती है जबकि कांग्रेस पार्टी का इस देश को आगे बढ़ाने में अहम योगदान है।उन्होंने कहा की उनका समर्थन कांग्रेस पार्टी को रहेगा।