प्रिंस शर्मा/काजल चौधरी
रुड़की/हिंदुस्तान समाचार
रूड़की के आदर्शनगर स्थित श्री बैंकेट हॉल में भारतीय ब्राह्मण समाज के द्वारा प्रोफेसर अनीता शर्मा के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रोफेसर अनीता शर्मा का फूल मालाएँ पहनाकर और बुके देकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि अनीता शर्मा एक ऐसी महिला प्रोफेसर हैं जिन्होंने अपनी शैक्षिक गरिमा को बनाये रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक अपने अधिकारो की लड़ाई लड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज करी। इस दौरान डॉक्टर सम्राट सुधा ने कहा कि प्रोफेसर अनीता शर्मा ने नारी सशक्तिकरण की एक मिसाल कायम की है जिसकी खुशी में आज ब्राह्मण समाज द्वारा प्रोफेसर अनीता शर्मा के सम्मान समारोह को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
वही प्रोफेसर अनीता शर्मा ने कहा कि उनकी जीत सत्य की जीत है क्योंकि वह हमेशा सत्य की राह पर चलती आई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना काम बखूबी ईमानदारी से किया है जिसका फल उन्हें आज मिला है। साथ ही आगे बढ़ने की उन्हें प्रेरणा भी देता है।