प्रिंस शर्मा/काजल चौधरी
रुड़की/हिंदुस्तान समाचार
केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल को मंजूरी दिए जाने के बाद पडोसी देशो से आकर यहाँ रह रहे लोगो में खुशी की लहर हैं। पाकिस्तान से आई रुड़की स्थित सालियर गांव में रहने वाली कविता को 15 सालो से भारत की नागरिकता का इंतजार था। नागरिकता ना मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। CAA बिल पास होने से अब कविता को भारत सरकार से एक आस जगी हैं।
साल 2009 में पाकिस्तान से भारत आई कविता को आज तक भारत की नागरिकता नहीं मिली थी जिसके कारण कविता का आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड जैसे अन्य डॉक्यूमेंट में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते कविता को नौकरी भी नहीं मिल पा रही थी। वही भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम बिल को मंजूरी मिलने के बाद अब कविता को भारत की नागरिकता मिल पायेगी।
कविता का कहना हैं भारत की नागरिकता ना मिलने से पढ़ाई, नौकरी जैसी अन्य चीजों में काफी परेशानिया आ रही थी CAA कानून बनने के बाद अब एक आस जगी हैं।