प्रिंस शर्मा/काजल चौधरी
रुड़की/हिंदुस्तान समाचार
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बन चुका है और सभी प्रत्याशी जोरों शोरों से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर चुके हैं। वही आज रूड़की के शेरपुर में आयोजित जिला बैठक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक दृष्टि से रुड़की और हरिद्वार दो जिलों में है जिसमें आज दोनों ही जिलों में बैठक का आयोजन किया गया जिनमे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाया है जिसके लिए वह सभी के आभारी है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर उन्हें भरोसा हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार लोकसभा से पाँच लाख से ज्यादा रिकार्ड मतों से अपनी जीत दर्ज करेगी।